मायके पक्ष ने पति सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के गोपाली टोला वार्ड 12 से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां मां और एक साल के बच्चे को जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है जबकि बच्चे की मां गंभीर स्थिति में सहरसा के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत है।
घटना को लेकर आठ अप्रैल को थाना में महिला के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अन्य बिन्दुओ पर भी छानबीन में जुट गई है। वहीं मासूम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया है। गुरुवार को एफएसएल टीम भी घटना स्थल का जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित की है। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा।
वहीं गुरुवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने गोपाली टोला पहुंचकर घटना की स्थलीय जांच किया और थानाध्यक्ष अजीत कुमार को विभिन्न बिन्दुओं पर छानबीन तेज करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार दीनापट्टी सखुआ पंचायत के वार्ड 12 गोपाली टोला निवासी नीलसागर यादव की 25 वर्षीय पत्नी स्वाति कुमारी और उनके एक साल के पुत्र को ससुराल पक्ष द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। जिसमें स्वाति गंभीर स्थिति में इलाजरत है और उनके बच्चे की मौत हुई है। इस मामले में सहरसा जिला के पतरघट थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड तीन निवासी स्वाति की मां गुड्डी देवी पति अरविंद यादव ने दहेज प्रताड़ना में घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कराया है। गुड्डी देवी ने आवेदन में बताया है कि आज से करीब 05 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री स्वाति कुमारी की शादी मरलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकोड़ा गोपाली टोला के रहने वाले देवानंद यादव के पुत्र नीलसागर यादव से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय मेरे पति द्वारा अपने दामाद नीलसागर यादव को 2,50,000/- दो लाख पचास हजार रूपए उपहार स्वरूप दिया गया था।
शादी के बाद दोनों पति पत्नी के बीच सबकुछ सही चल रहा था। परंतु कुछ दिनों के बाद से उनकी पुत्री के पति एवं उनके ससुर देवानंद यादव, आरती देवी, अभिमन्यु यादव, ममता देवी सभी मिलकर अपने पिता से दहेज में 500000/- पांच लाख रुपया एवं जमीन लिखवाने को कहने लगा। जब उनकी पुत्री मना करती थी तो सभी मिलकर प्रतिदिन उनकी पुत्री के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते रहते थे। छह अप्रैल को समय करीब 07:00 बजे सुबह में स्वाति के पति एवं उनके ससुर देवानंद यादव, आरती देवी, अभिमन्यु यादव, ममता देवी सभी मिलकर उनकी पुत्री को जबरदस्ती दहेज में रुपया व जमीन लिखवाने को बोलने लगा। जब स्वाति इस बात का विरोध की तो सभी मिलकर स्वाति के साथ गाली गलौज करते हुए काफी बेरहमी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद ससुराल वाले उनकी पुत्री स्वाति को जबरदस्ती घर में बंद कर दिए और स्वाति और एक वर्ष के छोटे बच्चे को जान मारने के नियत से जहर खिला दिया। जिससे उनके नाती का मृत्यु हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना आसपास के व्यक्तियों द्वारा हमलोगों को फोन के माध्यम से दिया गया। जिसके स्वाति के मायके वाले तिलकोड़ा आए तो ससुराल वालों ने उनके नाती के मृत शव को भी देखने नहीं दिया। लेकिन स्वाति की हल्की हल्की सांसे चल रही थी। जिसके बाद स्वाति को इलाज कराने सहरसा ले गए। जहां पर स्वाति अभी भी इलाजरत है और स्थिति काफी गंभीर है।
वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं आम है। हालांकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहन छानबीन कर रही है।
इस बावत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बच्चा का शव पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित को सौंप दिया गया है। साथ एफएसएल टीम बुलाई गई। उच्च पदाधिकारी भी घटना को लेकर छानबीन कर आवश्यक निर्देश दिये है।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

