By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

पुलिस ने विशेष अभियान में दो फरार अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

छातापुर के विकास को नई रफ्तार: डिग्री कॉलेज के बाद स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन की तैयारी

दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख की संपत्ति पार; एक आरोपित पकड़ाया

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

छातापुर के विकास को नई रफ्तार: डिग्री कॉलेज के बाद स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन की तैयारी

TRT Desk
Last updated: 27 August, 2026 2:56 pm
By TRT Desk
28 Views
Share
4 Min Read
SHARE

डिग्री कॉलेज के साथ स्टेडियम निर्माण की भी संभावना, आईबी और विवाह भवन के लिए भी जमीन चिन्हित करने का निर्देश

छातापुर/सुपौल/बिहार। छातापुर में संचालित डिग्री कॉलेज को जल्द ही अपना भवन मिल सकता है। इसके लिए बुधवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने छातापुर पहुंचकर डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए कृषि फार्म की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अंचलाधिकारी रविराज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए कृषि फार्म की करीब पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि छातापुर में डिग्री कॉलेज की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक कॉलेज का अपना भवन नहीं है। ऐसे में कॉलेज के लिए स्थायी भवन का निर्माण आवश्यक है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।विधायक श्री बबलू ने कहा कि स्थानीय लोगों की राय है कि डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित परिसर के समीप एक स्टेडियम का भी निर्माण कराया जाए। कृषि फार्म के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और यह स्थान प्रखंड मुख्यालय के बीचोंबीच स्थित है। स्टेडियम निर्माण के लिए करीब तीन एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई है।

उन्होंने कहा कि यदि डिग्री कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण एक साथ होता है तो इससे न केवल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दोनों परिसरों के एक साथ विकसित होने से क्षेत्र की खूबसूरती और उपयोगिता भी बढ़ेगी।

आईबी और विवाह भवन निर्माण की भी योजना

विधायक ने बताया कि एसएच-91 पर बीएसएनएल टावर के समीप एक आईबी (इंस्पेक्शन बंगला) और एक विवाह भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छातापुरवासियों की यह लंबे समय से मांग रही है। प्रखंड मुख्यालय में आईबी निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार उठाई जाती रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सरकार की मंशा है कि जनप्रतिनिधियों के लिए आवश्यक सरकारी कार्यालय और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर विकास हो। संबंधित विभागों के बीच भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन प्रस्तावित भवनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

सीओ को जमीन की पैमाइश और नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने अंचलाधिकारी रविराज कुमार को डिग्री कॉलेज, स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन के लिए चिन्हित जमीनों की विधिवत पैमाइश कराने तथा आवश्यक रकबे का नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि की मापी और आवश्यक दस्तावेज तैयार होने के बाद संबंधित विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

मौके पर शालिग्राम पांडेय, केशव कुमार गुड्डू, गौरीशंकर भगत, शिवकुमार भगत, सुशील कर्ण, ललितेश्वर पांडेय, पवन कुमार हजारी, रामटहल भगत, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, बीपीआरओ देश कुमार, अंचल अमीन सहित कई स्थानीय लोग और अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : रियाज खान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस ने विशेष अभियान में दो फरार अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा
  • छातापुर के विकास को नई रफ्तार: डिग्री कॉलेज के बाद स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन की तैयारी
  • दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख की संपत्ति पार; एक आरोपित पकड़ाया
  • नाग पंचमी पर खापुर में सजा मां बिशहरी का भव्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
  • अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

गढ़िया से चंदनपुर पहुंची CPI की पदयात्रा, गरीबों के हक और अधिकार के लिए बुलंद की आवाज

By TRT Desk
Latest News

विधवा माँ के साथ चाचा का था अवैध संबंध, भतीजे ने 14 गोली मारकर कर दी हत्या   

By TRT Desk
Latest News

नाग पंचमी पर खापुर में सजा मां बिशहरी का भव्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

By TRT Desk
CrimeLatest NewsVideo

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?