मधेपुरा/बिहार : घरों और प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मधेपुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान लदा टेम्पू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि थाना प्रभारी सदर मधेपुरा को सूचना मिली कि मधेपुरा कॉलेज चौक के पास एक चोर टेम्पू पर चोरी का सामान लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कॉलेज चौक पहुंचकर टेम्पू को रोककर उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ की।पूछताछ में युवक ने अपना नाम सागर कुमार उर्फ करीब-24 वर्ष, पिता दिलीप स्वर्णकार, निवासी आजाद टोला, वार्ड नंबर-09, थाना व जिला मधेपुरा बताया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर मधेपुरा शहर में घूम-घूमकर चोरी करता था। उसके अनुसार, वे घरों एवं दुकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने डीपीओ कॉलेज, मधेपुरा के कार्यालय में लगे एसी कवर मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी तथा कॉलेज चौक स्थित एक साइकिल दुकान में लगे एसी कवर को चोरी करने की बात सामने आने का दावा किया है। चोरी का सामान टेम्पू संख्या BR-43P-1498 पर लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी का एक सहयोगी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने मधेपुरा शहर में कई घरों, दुकानों एवं सरकारी कार्यालयों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में मधेपुरा थाना कांड संख्या 992/26 एवं 993/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी : सागर कुमार उर्फ करीब, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-दिलीप स्वर्णकार, आजाद टोला, वार्ड नंबर-09, थाना एवं जिला मधेपुरा।
बरामद सामान : केंट कंपनी का RO – 02VOLTAS AC – 01टेम्पू – 01 (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-43P-1498)
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एवं अनुसंधान जारी है।

