मधेपुरा/बिहार : मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले में शराब और सूखा नशा के खिलाफ सघन अभियान चलाकर करीब 161.640 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर स्टेडियम, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी, वाहन जांच और दवा दुकानों की तलाशी ली गई। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ईसराइल कला, वार्ड संख्या-13 के पास छापेमारी में विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में पवन कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
वहीं, ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन के आरोप में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

