By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का पुतला दहन

मुरलीगंज में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

टेम्पू पर चोरी का सामान ले जाते एक युवक गिरफ्तार, चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest NewsNationalPolitics

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का पुतला दहन

TRT Desk
Last updated: 15 October, 2026 7:34 pm
By TRT Desk
11 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का पुतला दहन

मधेपुरा में बीपी मंडल चौक पर कार्यकर्ताओं ने उठाई निष्पक्ष सीबीआई जांच और दोषियों को सजा देने की मांग

मधेपुरा/बिहार (प्रेस विज्ञप्ति): अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस, मधेपुरा के कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच, दोषियों को कड़ी सजा और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सौरभ यादव ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पिछले चार वर्षों से उठ रही है, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में हो रही देरी चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “अंकिता भंडारी मेरी बहन है। जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।”

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। युवा कांग्रेस की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त नहीं किया जाए। साथ ही, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पारदर्शी जांच हो और मामले में प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाए।

सौरभ यादव ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार की आवाज उठाने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के समर्थन के बाद यह मामला व्यापक स्तर पर चर्चा में आया। उन्होंने दावा किया कि सुबह करीब चार बजे इंडिया गेट के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाया जाना शांतिपूर्ण विरोध और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर उठाए सवाल

युवा कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान केवल नारों से सुनिश्चित नहीं हो सकता। इसके लिए सरकार को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जवाबदेही तय करनी होगी तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाली सरकार को न्याय की मांग कर रहे लोगों की आवाज सुननी चाहिए। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

प्रदर्शन में छात्र नेता निरंजन यादव, नवनीत कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक आनंद, कुंदन यादव, अंकुश कुमार, नवीन कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस, मधेपुरा के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रमुख मांगें: अंकिता भंडारी मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच, दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा, किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं देने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का पुतला दहन
  • मुरलीगंज में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
  • टेम्पू पर चोरी का सामान ले जाते एक युवक गिरफ्तार, चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
  • मीरगंज ढाला पर डायवर्सन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे राजद-भाकपा कार्यकर्ता
  • मधेपुरा पहुंची AIYF-AISF की छात्र-नौजवान यात्रा, 28 सितंबर के पटना मार्च की अपील

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू की अनदेखी पर विरोध तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया संयुक्त ज्ञापन

By TRT Desk
Latest News

संदिग्ध स्थिति में एक साल के मासूम की मौत, मां गंभीर हालत में इलाजरत  

By TRT Desk
Latest News

युवा सरकार से भीख नहीं, अपना अधिकार और रोजगार मांग रहे हैं : निशांत यादव

By TRT Desk
Latest News

मुरलीगंज दुर्गा मंदिर में 48 घंटे का अष्टयाम शुरू, 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?