मधेपुरा/बिहार : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी गई है। भाजपा युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सह अधिवक्ता राहुल यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व, कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता से कार्यकर्ता भली-भांति परिचित हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उन्होंने जिस तरह से विभिन्न घटक दलों के बीच समन्वय स्थापित किया, वह उनके संतुलित और परिपक्व नेतृत्व का प्रमाण है।
राहुल यादव ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को कठिन परिस्थितियों से निकालकर एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का धैर्य, सादगी और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बिहार को अव्यवस्था की स्थिति से निकालकर विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है, जिसे प्रदेशवासी हमेशा याद रखेंगे।
अंत में उन्होंने सम्राट चौधरी को उनके नए दायित्व के लिए हृदय से शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

