उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और गैस एजेंसी में सप्ताहित सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय कर्मियों एवं श्री मंगल एचपी एजेंसी में आग से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में अग्निशमन से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बरतना बेहद जरूरी है. छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, सुरक्षित निकासी, इमरजेंसी एग्जिट तथा प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी गई, साथ ही विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कराकर आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास भी कराया गया. इस मौके पर एसबीजेएस विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे कार्यक्रमों से उनमें जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि वे सीखी गई बातों को अपने घर और समाज में भी साझा करें, विभाग ने सभी विद्यालयों को अग्नि सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने और आवश्यक उपकरणों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव संभव हो सके। मौके पर अग्निशामक पदाधिकारी, सब ऑफिसर सोनू कुमार ,रंजीत कुमार, खुशबू कुमारी, रणवीर कुमार, मुनमुन झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रिंस कुमार मिठ्ठू की रिपोर्ट

