दरभंगा : बाढ़ राहत कार्यों में बरती जा रही है लापरवाही, अभी भी कई पीड़ित तक नही पहुँच पा रहा है लाभ- डॉ. झा

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बाढ़ राहत कार्यो का जायज़ा लेने के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा ने दरभंगा परिषदन मे आयोजित प्रेस वार्ता मे कहा कि बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों के प्रति लापरवाही बरत रही है। अभी भी ज्यादातर जरूरतमंदों के पास सरकारी सहायता नहीं पहुंची है और वो लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं जिसको सुरक्षित स्थानो पर पहचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मनिगाछी, तरडीह, अररिया, समिया, नरुवार, लोहना, बिदेश्वर स्थान, सरसोपाही आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों मे जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिले और राहत सामग्रियाँ बाटी। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इस आपदा से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए था। उन्होने कहा कि आज भी बहुत से लोग फसे हुए हैं। सरकार के तरफ से नाव की व्यव्स्था भी नही किया गया है। लोग खाने-पीने के बगैर अपने अपने छत पर जान बचा रहे हैं और इस इन्तजार मे हैं कि सरकार की तरफ से राहत कार्य चलाया जायेगा। डॉ0 झा ने कहा कि हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा। धरातल पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार और अपने कार्यकतार्ओं से निवेदन करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद किया जाये। सभी क्षेत्रों मे डॉक्टरों की टीम और राहत सामग्रियाँ भेजी जाये।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, मधुबनी जिलाध्यक्ष शीतलान्बर झा, एनएसयूआई की बिहार प्रभारी, देवोश्री बोरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मो.असलम, रीता सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि शंकर कुमार झा, अरुण झा, गणेश चौधरी, नवीन कुमार, प्रतिभा सिंह, त्रिभुवन कुमार, राजा अंसारी, परमानंद झा, कमलाकान्त चौधरी बाबा, उदित नारायण चौधरी, अरुण मिश्र आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School