छातापुर/सुपौल/बिहार : छातापुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत बुधवार की रात अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 275/25 के फरार अभियुक्त रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार झा को छापेमारी कर फारबिसगंज से गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में फरार चल रहे 25 वर्षीय मो. आजाद को पुलिस ने इंदरपुर गांव से गिरफ्तार किया।
इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत लगातार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।
रिपोर्ट : रियाज खान

