मुरलीगंज/मधेपुराबिहार : शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय प्रांगण में बुधवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए एवं मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आतिशबाज़ी कर नारे भी लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल बना रहा।
भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बना है। बिहार में नये युग की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण किया है। नये मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास को नयी उड़ान मिलेगी। इसको लेकर हम सभी कार्यकर्ताओ में उत्साह व खुशी का माहौल बना हुआ है।
मौके पर नगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महिला नगर अध्यक्ष पिंकी जयसवाल, उपेंद्र आनंद, सुजीत साह, राजू अग्रवाल, शिवकुमार चौधरी, मो शकील, सुनीता देवी, रितु जायसवाल, राखी अग्रवाल, शंकर जयसवाल सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

