दरभंगा : संकल्प रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पटना रवाना

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : कल एनडीए की संकल्प रैली पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में आयोजित होने जा रही है। इस रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व में बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें मुकुंद चौधरी, गणेश महथा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, उमेश चौधरी, संजीव गुप्ता, तनवीर हसन, पंकज झा, राज उदित चौधरी, गुड्डु चौधरी, आशतोष झा, संजय राय, इंद्रकांत ठाकुर, ताराकांत झा, सुरेन्द्र सिंह, संगीता साह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में बिरौल स्टेशन से विशेष रेल गाड़ी पटना के लिए खुली है। वैसे बसों व छोटे वाहनों के साथ जिला के हर कोने से राजग कार्यकर्ता पटना जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। विशेष ट्रेन बिरौल अनुमंडल के बिरौल रेलवे स्टेशन से खुल रही है। ट्रेन पर सवार होकर पटना जाने वाले राजग कार्यकर्ताओं को मिथिला की पहचान पाग भी उपलब्ध कराई गई है।

सूत्रों की माने तो 2 हजार पाग की खरीदारी की गई है। कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन में नास्ता-भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर के नेतृत्व में बेनीपुर कर्पूरी स्टेडियम से बाईक जुलुस निकला, जो भेरूख, भरथा चौक, आशापुर चौक, बहेड़ा बाजार होते हुए विभिन्न जगहों पर गया। कार्यक्रम में राधेश्याम झा, शंकर भगवान पूर्वे, रामसागर ठाकुर, रमणजी पासवान, सोनू ठाकुर, राजीव झा, मुन्ना झा, विजय, गुड्डु, विपिन झा, सुरेन्द्र सहनी, प्रवीण कुमार, हीरा झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


Spread the news
Sark International School