मधेपुरा : जनसुनवाई में 31 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
मधेपुरा/बिहार : जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित कुल 31 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों की गहन जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेही एवं जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाती है।
श्री रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा उनके निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा लंबित मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
जिला प्रशासन, मधेपुरा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

