By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

आरएसएस कार्यक्रम की कुलपति द्वारा अध्यक्षता प्रस्तावित होने पर पूर्व छात्र नेता राठौर ने भी जताई आपत्ति

बीएनएमयू में आरएसएस के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विवाद, कुलपति की अध्यक्षता को लेकर एनएसयूआई ने जताई आपत्ति

स्थापना दिवस पर अभाविप ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

सहरसा स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल व क्रिकेट मैदान निर्माण की उठी मांग, नागरिक संघर्ष मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

TRT Desk
Last updated: 30 May, 2026 5:54 pm
By TRT Desk
115 Views
Share
4 Min Read
SHARE

खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी का आरोप, खेल अवसंरचना निर्माण से पहले विशेषज्ञों और खिलाड़ियों से परामर्श लेने की मांग

सहरसा/बिहार : सहरसा स्टेडियम में पूर्व प्रस्तावित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल एवं क्रिकेट मैदान के स्थान पर तीरंदाजी मैदान और अन्य खेल अवसंरचनाओं के निर्माण की योजना को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सहरसा सहित पूरे कोशी प्रमंडल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, कराटे, कुश्ती, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों की मजबूत परंपरा रही है। क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रमंडल का नाम रोशन किया है। ऐसे में उन खेलों की मूलभूत आवश्यकताओं को दरकिनार कर अन्य खेलों को प्राथमिकता देना खिलाड़ियों की भावनाओं के विपरीत है।

मोर्चा ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि जिला प्रशासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 से एथलेटिक्स बालिका एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र का संचालन शुरू किया गया है, जहां वर्तमान में 30 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा 26 जनवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा लगभग 40 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में एथलेटिक्स प्रशिक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद एथलेटिक्स ट्रैक की योजना को समाप्त कर तीरंदाजी मैदान विकसित करने का निर्णय खेल विकास की दृष्टि से उचित प्रतीत नहीं होता।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि सहरसा एवं कोशी क्षेत्र में तीरंदाजी खेल का न तो व्यापक आधार है और न ही इसके लिए पर्याप्त प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। इसके विपरीत एथलेटिक्स, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों से जुड़े सैकड़ों खिलाड़ी वर्षों से बेहतर खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।मोर्चा ने यह भी चिंता जताई कि स्टेडियम परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के कारण क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल एवं वुशु जैसे खेलों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है। लगभग 300 खिलाड़ी पर्याप्त स्थान के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनके प्रदर्शन और तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि सहरसा स्टेडियम परिसर में पहले से कारू खिरहर इंडोर स्टेडियम, खेल भवन, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस हॉल, कुश्ती एवं कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, जिम तथा जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद खुले खेल मैदानों के विकास को प्राथमिकता नहीं दिया जाना खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है।

नागरिक संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सहरसा स्टेडियम में पूर्व प्रस्तावित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल मैदान एवं क्रिकेट मैदान का निर्माण शीघ्र कराया जाए। साथ ही स्टेडियम के पूर्वी हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में किसी भी खेल अवसंरचना परियोजना को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ियों, खेल संघों एवं खेल विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श सुनिश्चित किया जाए।

मोर्चा ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे सहरसा और कोशी प्रमंडल की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके और क्षेत्र की खेल पहचान और अधिक मजबूत हो सके।जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में मनीष कुमार, सागर सिंह ‘नन्हे’, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ताबिश मेहर, धीरज सम्राट, शंकर शशी एवं प्रिंस कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरएसएस कार्यक्रम की कुलपति द्वारा अध्यक्षता प्रस्तावित होने पर पूर्व छात्र नेता राठौर ने भी जताई आपत्ति
  • बीएनएमयू में आरएसएस के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विवाद, कुलपति की अध्यक्षता को लेकर एनएसयूआई ने जताई आपत्ति
  • स्थापना दिवस पर अभाविप ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 30 छात्राएं बीमार, अस्पताल में मची अफरातफरी
  • अपने ही गृह जिले में उपेक्षा का शिकार बी.पी. मंडल प्रतिमा स्थल

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

मधेपुरा : आयुक्त ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

By TRT Desk
Latest News

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 30 छात्राएं बीमार, अस्पताल में मची अफरातफरी

By TRT Desk
Latest News

208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू की अनदेखी पर विरोध तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया संयुक्त ज्ञापन

By TRT Desk
Latest News

मधेपुरा : लाखों के कैश और भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?