सिंहेश्वर पुलिस ने एक युवक लगभग 10 लाख रुपये और करीब ग्यारह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, यह कारवाई पुलिस संदेह के आधार पर किया है, पुलिस ने इनके पास से एक टाटा टियागो और एक विवो कंपनी का स्कीन टच मोबाईल फोन भी जब्त किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि 28 को संदेह के आधार पर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड न0-03 के शिवम कुमार (22) पिता कौशल मिश्र उर्फ श्याम किशोर को पकड़ा गया, उसकी तलाशी लेने के दौरान पुलिस को उसके पास से अलग-अलग बंडल में करीब 56,000 हजार रूपया मिला जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हुआ कि यह किसी चीज की बिक्री का पैसा है, जिसके बाद सिंहेश्वर पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देकर उसकी गाड़ी को लेकर आवश्यक कारवाई के लिए थाना ले आई, इसी दौरान गुप्तचर द्वारा सूचना दिया गया कि गाड़ी में भारी मात्रा में रूपया एवं स्मैक है।
एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए गाड़ी की जॉच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी महोदय, मधेपुरा को एक दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त करने के लिए आवेदन भेजा गया, जिसके आलोक में पशुपालन पदाधिकारी डॉ० संजय राम को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। दंडाधिकारी अपने साथ स्वर्णिका ज्वेलर्स के प्रोपराईटर सावन सोनी को इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन के साथ थाना पहुंचे और टाटा टियागो कार (निबंधन सं0-BR-43Y-4189) का विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान कार के बीच वाली सीट के नीचे रखा एक बैग से 13 बंडल के कुल- 882350 एवं शिवम् कुमार के पॉकेट से कुल-56850, कुल-939200 (नौ लाख उनतालीस हजार दो सौ) रूपये बरामद किये गए, उसके बाद ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट कवर में एक हरा रंग का चुनौटी मिला, जिसके अंदर दो उजला पौलीथीन में बंधा स्मैक जैसा पदार्थ जिसका कुल मात्रा-10.660 ग्राम पाया गया। जिसके बाद एक विवो कंपनी के स्कीन टच मोबाईल फोन के साथ शिवम कुमार को गिरफतार किया गया।
एएसपी ने श्री भारती ने बताया कि रूपया के बारे में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वहीं स्मैक के बारे में पुछने पर बताया गया कि उसने यह स्मैक सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया निवासी मो० अफताव पिता-मो० जफरूदीन से लिया है, जो उसके साथ में था लेकिन मौके से भाग गया। शिवम कुमार द्वारा आगे बताया गया कि स्मैक के खरीद-बिकी के अलावे अपने दोस्तों के साथ चोरी एवं गृहभेदन भी करते है, ये अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई जगह गृहभेदन करने की बात भी स्वीकार किये है।
एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि इस मामले में सिंहेश्वर थाना मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कारवाई में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा सिंहेश्वर थाना पु०अ०नि० संजय कुमार यादव, पु०अ०नि० अंकिता कुमारी, प्र०पु०अ०नि० रौशनी सिन्हा, प्र०पु०अ०नि० उदय कुमार भानु, प्र०पु०अ०नि० रविशंकर कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

