उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : शनिवार की रात उदाकिशुनगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पटेल चौक पर चारों दिशाओं में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। जहां सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई और साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का चलान भी काटा गया।
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सभी तरह के वाहनों से 39 हजार रूपया की वसूली हुई। खासकर दो पहिया वाहन चालक पर पुलिस ने सख्ती बरती। बिना हेलमेट और कागजात में कमी मिलने पर चलान काटा गया। चलान आन लाइन काटा गया। इस जांच प्रक्रिया से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। करीब तीन घंटे तक जांच प्रक्रिया चली। पुलिस जांच के दौरान सड़क पर सभी दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जांच के भय से कई वाहन चालक दिशा बलद लिया। लोग चोरी छुपे रास्ते बदलकर निकल लिए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।जहां चारपहिया वाहनों की तलाशी गंभीरता पूर्वक ली जा रही है। इससे असमाजिक तत्वों, अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। शराब कारोबार पर विराम लगेगा। शराब कारोबार को लेकर भी प्रशासन सख्त है। पुलिस द्वारा शनिवार को चारपहिया वाहनों की डिक्की और आगे और पीछे की सीट का गेट खुलवाकर गहन जांच की गई। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने हेलमेट पहन कर नहीं चलने वाले वाहन चालकों की जमकर खबर ली। इस दौरान एक महिला शिक्षक ने पुलिस से बहस भी की। यधपि पुलिस नियम का हवाला देते हुए कार्रवाई पूरी करने की बात कही। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी बताया। मौके पर पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को हेलमेट खरीदकर पहनने को कहा। लोग जब बाइक छोड़ने की आरजू मिन्नतें कर रहे तो थानाध्यक्ष ने समझाया कि जान प्यारी है की नहीं। ऐसे लोगों को हेलमेट लेकर आने पर ही आगे बढ़ने की अनुमति मिली।
हालांकि इस अभियान की लोगों ने सराहना करते हुए नियमित जांच को समय की जरूरत बताया। जांच के दौरान थानाध्यक्ष सुधाकर के साथ दारोगा राजेश चौधरी, धनंजय कुमार, अजीत कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
प्रिंस कुमार मिठ्ठू की रिपोर्ट

