मधेपुरा/बिहार : जिले में संचालित जिस्म फरोशी के धंधे का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिला सहित छ को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने मौके से आठ नाबालिग और बालिग लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है। बताया जाता है कि जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड़ में सड़क से कुछ दूर पर स्थित गौरीपुर वार्ड नं0-12 में एक बांस बाड़ी में नबालिग एवं बालिग लड़कीयों से जबरन देह व्यपार का धंधा किया और करवाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस छापामारी कर यह कारवाई की है ।
इस मामले में आज एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन करते हुए सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड नं0-12 स्थित एक बांस बाड़ी में छापामारी की कारवाई की गई तो पता चला कि वहाँ छोटे-छोटे टीन के कमरे बनाकर, बहुत सारी नबालिग एवं बालिग लड़कीयों से जबरन देह व्यपार का धंधा किया और करवाया जाता है। छापामारी के क्रम में कुछ नाबालिग लड़कियों के साथ सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गाँव की मीना खातुन (40) पति-सलीम, महरूल खातुन (47) पति जलील, अररिया जिला के जोगबनी की रहने वाली वर्षा खातुन पति-जाबीर हुसैन को एक रूम से आपतिजनक स्थिति में देखा गया। वहीं पूर्णियाँ जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली निवासी भाकील (45) पिता मो० जाकीर, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी अर्जुन कुमार (22) पिता-राजकिशोर मंडल, बिहारीगंज थाना क्षेत्र हथियोंदा निवासी अमोद कुमार (28) पिता-मदन मंडल को मौके पर से विधिवत गिरफतार किया गया तथा आठ नाबालिग लड़कीयों को रेस्कू किया गया। वहीं अन्य भागने में सफल रहे।
एएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर छोटे-छोटे टीन के बने कुल 18 कमरों का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में विभिन्न कमरों से कई उपयोग किया हुआ कंडोम एवं अनेकों सिल बंद कंडोम बरामद हुए, इसके अलावा अभियुक्त के पास से दो मोबाईल और मौके से एक ब्लू रंग की प्लसर मोटरसाईकिल बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अर्जुन कुमार पिता-राजकिशोर मंडल सहित अन्य नामजद के विरूद्ध में सिंहेश्वर थाना में अनैतिक देह व्यपार करने एवं करवाने का मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है ।

