मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में दिग्घी पंचायत के भेलाही गांव में शनिवार की सार्वजनिक रामनवमी मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा एवं आदर्शि सिंहा की टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक हिन्दी व भोजपुरी गानो की प्रस्तुति पर देर रात तक दर्शक झुमते रहे। वहीं सहयोगी कलाकारो ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी व हिन्दी गानो पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको का खुब मनोरंजन किया। पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे दर्शको ने कलाकारो का जमकर प्रशंसा की।
इससे पहले मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने फीता काटकर कर किया। अपने संबोधन में नपं मुख्य पार्षद ने कहा कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी समरसता का संगम स्थल है। जहां समाजिक सद्भाव को बढ़ा मिलता है। उन्होंने दर्शको से शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का उठाने की अपील किया। मौके पर राजद नेता प्रो रणधीर यादव, पृथ्वीराज यदुवंशी, नरेश यादव, गुड्डू यादव, राजीव यादव, रामकुमार रमण, निर्मल कुमार जैन, संजय यादव, अमित बिहारी, राजु राज, सुशील कुमार, टोनू यादव, बैधनाथ यादव, राजा सहित सार्वजनिक रामनवमी मेला कमिटी के सदस्य मौजूद रहे।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

