मधेपुरा की बेटी सुनिती का खेलो इंडिया के लिए हुआ चयन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : असम के गुवाहाटी में नौ जनवरी से 13 तक खेले इंडिया में मधेपुरा जिला की बेटी, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनिती कुमारी का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि सुनिती कुमारी का चयन खेलो इंडिया के लिए होना मधेपुरा जिले के लिए गर्व की बात है। मधेपुरा से प्रथम खिलाड़ी हैं जो खेले इंडिया के लिए चयनित हुई है।

 सचिव अरुण कुमार ने बताया कि जब कबड्डी खेलने सुनिती आई थी तो पांव मेंं चप्पल भी नहीं थी। आज मेहनत रंग लाई है, यह कबड्डी संघ के लिए उपलब्धि का दिन है।

 सुनिती कुमारी के चयनित होने सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, जिला खेल पदाधिकारी सच्चिदानंद झा, बिहार प्रदेश प्रमुख संघ अध्यक्ष सह जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जय कांत यादव, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष देवराज, जिला खेल प्रशिक्षक सह एथलेटिक्स संघ सचिव संत कुमार, निजी विद्यालय संघ अध्यक्ष सह जिला हेड बाल संध अध्यक्ष किशोर कुमार, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, जिला खो-खो संध अध्यक्ष भाणु प्रताप मंडल, खेल शिक्षक सबिता कुमारी, मीरा कुमारी, काजल कुमारी, जिला कबड्डी संघ रेफरी बोर्ड चेयरमैन मनीष कुमार,  संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, रीतेश ऱजन, अभिनाश कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार ने बधाई  एवं शुभकामनाए दी।


Spread the news