मधेपुरा : विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में शुमार रखता है भारतीय संविधान- डा राजीव

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 70 वें संविधान दिवस का आयोजन कर संविधान की महत्ता बताई गई। आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डा राजीव सिन्हा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा राजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में शुमार रखता है। संविधान भारतीय नागरिक को अपने अधिकारों से लैश करता है। लेकिन इसके साथ ही इससे जुड़ा कर्तव्य का भी पाठ पढ़ाता है। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डा अशोक कुमार ने कहा कि हमारा संविधान हमारी अमूल्य धरोहर है. इसकी रक्षा और पालन का ही संकल्प विगत 70 वर्षों से हमलोग करते रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डा अशोक कुमार पोद्दार ने कहा कि संविधान हमारी धरोहर है। जिसके लेखन में दो वर्ष 11 माह 18 दिन लगे और इसे 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया।

 इस अवसर पर प्रो मनसा कुमारी, प्रो रीता कुमारी, प्रो नरेंद्र कुमार निरंजन, प्रो जयकृष्ण यादव सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Spread the news