मधेपुरा : अंधाधुंध फाइरिंग से दहल गया कुमारखंड,  भूमि विवाद में सौ राउंड फायरिंग, दो घायल, दो गिरफ्तार

Spread the news

टीआरटी डेस्क

मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा जिला अंतर्गत कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी ओपी अन्तर्गत टेंगराहा सिकीयहा पंचायत के वार्ड नं 08 में भूमि विवाद की लेकर करीब सौ राउंड फायरिंग हुई। जिसमे दो व्यक्ति जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार बहियार में भूमि विवाद को लेकर करीब सौ राउंड फायरिंग की गई है घटनास्थल से पुलिस ने फायर किया हुआ बीस खोखा बरामद किया है। इस मामले में प्रमुख पति शंभू यादव व दीपक यादव को एसडीपीओ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जाता है कि प्रमुख पति शंभू यादव, श्यामल यादव और राम सुंदर यादव, सेसव यादव,जयकांत यादव सहित अन्य के बीच 17 बीघा 4 कट्ठा 8 धूर भूमि को लेकर विगत कई महीने से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को विवादित जमीन की जुताई के दौरान ही अंधाधुंध फारिंग की गई  ।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वसी अहमद, कुमारखंड थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास, भतनी ओपी अध्यक्ष परशुराम दास, श्री नगर थाना के एवजी सिंह,शंकरपुर थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस को घटनास्थल से  20 खोखा बरामद किया है। जिसके बाद एसडीपीओ वसी अहमद के नेतृत्व में छापामारी कर प्रमुख चंद्रकला देवी के पति शंभू यादव,दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना क्षेत्र के संभावित छिपने के ठिकानों पर छापामारी की है। इस मामले में राम सुंदर यादव के आवेदन के आलोक में प्रमुख पति शंभू यादव, प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव, दीपक यादव, श्यामल यादव समेत 17 नामजद एवं 30-40 अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपित व्यक्ति  हथियार से लैस होकर सुबह 6:00 बजे उक्त जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहे थे मना करने पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, हम लोग किसी तरह जान बचाने के लिए अपने अपने घर में घुस गए, गोलीबारी के दौरान शिवम सौरभ के पेट में और रविंद्र उर्फ नागों यादव पैर में गोली लगी है।

एसडीपीओ वसी अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 1 पक्ष के लोगों के द्वारा फायरिंग की गई है। पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर प्राथमिक दर्ज है। घटना स्थल एवं घर के आसपास से 20 खोखा बरामद किया गया है। वहीं विभिन्न जगहों पर छापामारी कर दो आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के राम सुंदर यादव के आवेदन के आलोक में कुमारखंड थाने में 17 नामजद एवं 30-40 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाने में कांड संख्या 221/ 19 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित  को गिरफ्तार के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।


Spread the news