मधेपुरा : पूर्व मुखिया सहित अन्य के खिलाफ 12 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों महिलाओं और बेटियों के ऊपर अत्याचार चरम सीमा पर है। कहीं किसी महिला को फंदे से लटकाकर मार दिया जा रहा है तो कहीं महिला को विषयुक्त भोजन खिलाकर जान ले ली जा रही है तो कहीं 12 वर्षीय किशोरी के अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हद तो तब हो जाती है जब पीड़िता के द्वारा मामले को लेकर तहरीर दी जाती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनी रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय किशोरी के साथ स्थानीय युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। उक्त मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है किशोरी के साथ बुरे तरीके से मारपीट की गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों का हौसले कम नही हुए। महज तीन दिनों के बाद आरोपियों ने बुधवार की रात्रि में किशोरी के साथ पुनः जोरजबरदस्ती का मामला सामने आया है।

थाना में दिए गए आवेदन मे बताया गया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियार से लैस होकर किशोरी के साथ पुनः दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात 5 से 6 की संख्या में धारदार हथियार, थ्रीनट से लैस होकर घर मे घुस गए। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि केस उठा लो नही तो अंजाम बुरा होगा। धमकाते हुए हथियार से लैस आरोपियों ने किशोरी को जबरन उठाकर भागने लगा। तबतक  लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

आरोपियों ने पीड़िता के घर को आग के हवाले कर दिया। यह घटना कई घण्टों तक चलता रहा। किशोरी के सर पर धारदार हथियार से वॉर कर हत्या का प्रयास किया गया। सर पर वार होते ही 12 वर्षीय मासूम किशोरी बेहोश हो गई। ग्रामीणों की मदद से पीड़िता किशोरी को उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ किशोरी का इलाज किया गया। मामले में पुनः किशोरी के रिश्तेदार ने उदाकिशुनगंज थाने में मामला दर्ज कराई है। जिसमे रहटा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं अन्य को आरोपी बनाया गया है।

इधर पीड़ित परिजनों का कहना है कि उक्त घटना में शामिल किसी भी आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं कि गई है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी पैसे वाला है और पूर्व मुखिया भी रह चुका है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने कहाँ कि 12 वर्षीय मासूम किशोरी ने किसी का क्या बिगाड़ा है। बार बार मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे लोग मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

इधर इस बाबत थाना थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


Spread the news