मधेपुरा : वार्ड सदस्य के परिजनों को दी गई आर्थिक मदद

Spread the news

आकाशदीप
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

⇒ बीते रविवार को वार्ड सदस्य रामजतन ऋषिदेव का हुआ था निधन

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खाड़ा वार्ड 02 पुरानी बाजार के वार्ड सदस्य रामजतन ऋषिदेव का निधन बीते रविवार को  सुबह 06:00 बजे उदीयमान अर्ध्यदान के दिन हो गया था।

वे ईमानदारी पूर्वक जनता की सेवा करते हुए लगातार तिसरी बार वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे। उन्हें संतान के रुप में केवल पांच पुत्री हीं है। सभी पुत्री का शादी हो चुका है। पुत्र न रहने के कारण उनकी 60 वर्षीया धर्मपत्नी सुनीता देवी द्वारा मुखाग्नि दी गई। वे अत्यंत ही गरीब व निर्धन परिवार से थे। मृत्यु के समय तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना की सहायता राशि से किसी प्रकार दाह संस्कार कराया गया था। वहीं दुसरी ओर वार्ड सदस्य के निधन की सूचना पाते ही उदाकिशुनगंज (पश्चिमी) जिला परिषद् सदस्य अमन कुमार एवं युवा समाज सेवी अमित कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर शोक प्रकट करते हुए वार्ड सदस्य रामजतन ऋषिदेव की धर्मपत्नी सुनीता देवी को निजी कोश से ₹6100/- रूपये की आर्थिक मदद प्रदान किया। तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


Spread the news