
उप संपादक
दरभंगा/बिहार : पुलिस प्रसाशन के नाक के निचे लहेरियासराय थाना के अन्तर्गत कमर्शियल चौक के निकट दिन दहारे दो गैंग अपराधियो के गोलीबाड़ी में एक निर्दोष गरीब नवीन कसेरा व्यवसायी की गोली लगने से मौत की घटना पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मृतक परिवार से मिलकर दुःख प्रकट किया एवं सांसद श्री ठाकुर के नेतृत्व में हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला अध्यक्ष हरि सहनी, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, अध्यक्ष दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट अशोक नायक,आदित्य नारायण चौधरी, अभय झा, आर.एस.एस प्रमुख दिलीप झा, अशोक साह एवं स्थानीय दर्जनों व्यवसायी ने जिला पदाधिकारी एव वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर में बढ़ते अपराध पर चिन्ता व्यक्त किये।
