मधेपुरा : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल,  एक की हालत गंभीर

Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मकरी गांव के समीप एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनो बाइक सवार पल्सर बाइक से बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक घर मे जा घुसी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस को सूचना दी गयी।

मौके पर पहुँची बिहारीगंज थाना की पुलिस ने युवक को उदाकिशुनगंज पीएचसी लाया। जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की स्थिति गंभीर है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना में घायल गोविंद कुमार राम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक बिहारीगंज के सरोनी घोसईं टोला वार्ड नंबर 5 निवासी बताया जा रहा है।


Spread the news