नालंदा : घर के बाहर झाड़ू लगा रही लड़की को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, स्थानीय थानाध्यक्ष और डीएसपी को हटाने की मांग

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार: जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के बस स्टैंड रत्नागिरी होटल के सामने गाड़ी कारोबारी लखन यादव की 18  वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी अपने घर के बाहर शुबह झाड़ू लगा रही थी उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

टीआरटी डेस्क

राजगीर की बिगड़ती विधि व्यवस्था राजगीर थाना इंचार्ज संतोष कुमार को हटाने को लेकर जनता ने घंटों भर बवाल काटा। सड़क जाम की गई और आगजनी कर आवागमन को बाधित किया। इस घटना की सूचना पूरे राजगीर में जंगल की आग की तरह फैली और लोग बस स्टैंड के पास आकर राजगीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नगरी राजगीर में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रशासनिक एक्शन नहीं लेने पर पुलिस अपराधी गठजोड़ की ओर साफ इशारा कर रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि राजगीर में अपराधी खुलेआम अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं चोरी, डकैती, मारपीट, गैंगरेप और मोटरसाइकिल चोरी इत्यादि घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह असफल है।

विज्ञापन

सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि घटना राजगीर थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर घटी लेकिन थाना इंचार्ज के पहुंचने में घंटों भर देरी हुई जबकि डीएसपी ने 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। आक्रोशित लोगों ने एक स्वर में राजगीर थाना प्रभारी संतोष कुमार और डीएसपी सोमनाथ प्रसाद के तबादले की मांग की।


Spread the news