
नालंदा ब्यूरो
बिहार
नालंदा/बिहार: जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के बस स्टैंड रत्नागिरी होटल के सामने गाड़ी कारोबारी लखन यादव की 18 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी अपने घर के बाहर शुबह झाड़ू लगा रही थी उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

राजगीर की बिगड़ती विधि व्यवस्था राजगीर थाना इंचार्ज संतोष कुमार को हटाने को लेकर जनता ने घंटों भर बवाल काटा। सड़क जाम की गई और आगजनी कर आवागमन को बाधित किया। इस घटना की सूचना पूरे राजगीर में जंगल की आग की तरह फैली और लोग बस स्टैंड के पास आकर राजगीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नगरी राजगीर में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रशासनिक एक्शन नहीं लेने पर पुलिस अपराधी गठजोड़ की ओर साफ इशारा कर रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि राजगीर में अपराधी खुलेआम अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं चोरी, डकैती, मारपीट, गैंगरेप और मोटरसाइकिल चोरी इत्यादि घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह असफल है।
