मधेपुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के मैदान में सुशील शांडिल्य की अध्यक्षता में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

 कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न योग, आसन, खेल के उपरांत कोसी विभाग संघ संचालक डा दीप नारायण यादव के द्वारा शरद पूर्णिमा की मान्यता एवं महत्व पर मर्मस्पर्शी बौद्धिक के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने शरद पूर्णिमा उत्सव को सामाजिक समरसता के रूप में पुरातन काल से ही भारत वासियों के द्वारा मनाए जाने की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला।  शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की धवल चांदनी के साथ अमृत वर्षा होती है, जिससे अभिषिक्त होने के निमित्त हम सभी भारतवासी चंद्रमा के प्रिय भोग खीर को चंद्रमा की धवल चांदनी के सामने कई घंटों तक रख कर पुनः अंत में उपस्थित समाज के सभी लोगों के साथ मिल जुलकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। जिससे शारीरिक एवं खास करके मानसिक तौर पर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन ध्यान, साधना के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है।

अंत में संघ प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम समाप्ति की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कार्यवाहक ललन, जिला प्रचारक प्रमुख तरुण साह, नगर बौद्धिक प्रमुख श्याम, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, नवीन, रोशन, जीवानंद, गणेश, वंशमनी आजाद, दिलीप, राज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news