दरभंगा : ज़िला भाजपा की हुई बैठक, सदस्य्ता अभियान कार्यो की हुई समीक्षा

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : दरभंगा के सासंद सह बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर के आवास पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे पार्टी की बैठक आहुत हूई। बैठक मे माननीय सासंद गोपाल जी ठाकुर ने बिहार प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री माननीय नागेन्द्र जी को मिथिला की परंपरा मिथिला पेंटिंग पाग व चुंदरी देकर सम्मानित किया।

बैठक मे पूरे जिले मे चल रहे पार्टी के सांगठनिक चुनाव एँव सक्रिय सदस्यता के संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 15 अक्टूबर तक हर हाल मे बूथ का चुनाव संपन्न कराकर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की हर हाल मे पार्टी का चुनाव तय समय के भीतर हो, यह सुनिश्चित करना सभी चुनाव प्रभारी का दायित्व है और सभी लोग इस पर अमल करें। संगठन महामंत्री नागेन्द्र  ने सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा की पूरे जिले मे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाए।

बैठक मे सासंद गोपाल जी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा, जिला सह चुनाव अधिकारी अमलेश झा, जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, जिला प्रवक्ता अभयानंद झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, अशोक नायक, राजकुमार झा, माधव झा, प्रेमकुमार मिश्र,बालेंदु झा उपस्थित थे।


Spread the news