दरभंगा : भूमि विवाद निष्पादन हेतु जनता दरबार का किया गया आयोजन, चार मामले की हुई सुनवाई

Spread the news

पंकज कुमार की रिपोर्ट

मनीगाछी/दरभंगा : भूमि विवाद से सम्बंधित लोक शिकायत निवारण हेतु शनिवार को थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल एव थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने की।

जनता दरबार में कनकपुर पंचायत के वार्ड सात (07) निवासी फिरन कामति बनाम रामचन्द्र झा, राजे पंचायत के वार्ड नौ (09)निवासी रेखा देवी बनाम शम्भू राम, राधोपुर पंचायत के वार्ड एक (01) निवासी विजय कान्त झा बनाम महाकान्त झा और सकरी ब्रह्मपुर पंचायत के मोहन बढियाम वार्ड सत्रह(17) निवासी अमर कान्त चौधरी बनाम वीरू यादव एव बच्चु यादव पर भूमि विवाद निष्पादन हेतु आवेदन देखा।

इस सम्बंध में अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल ने बताया कि सभी मामलो को स्थल जाँच कर निष्पादन किये जाने की बात कही। मौके पर नेहरा सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, हम सेक्युलर के राष्ट्रीय सचिव हीरालाल राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news