नालंदा : गंदगी के अंबार से बदबूदार हुआ आपना बिहार शरीफ शहर, छठे दिन भी नगर निगम सफाई कर्मी रहे हड़ताल पर

Sark International School
Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार: जिले के बिहारशरीफ शहर स्मार्ट सिटी में तो शुमार हो गया लेकिन आज इस स्मार्ट सिटी के लोग गंदगी के हम बाहर से बदबूदार शहर में रहने को मजबूर हैं।

नगर निगम सफाई कर्मी अपनी 11 मांगों के समर्थन में छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे और नगर निगम गेट पर धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों के समर्थन में करते रहे। जबकि इन लोगों के धरना और प्रदर्शन में राजनीतिक पार्टी भी शामिल हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल,  भाकपा (माले) एक्टू के अलावे कई सियासी संगठन भी इनके मांगों के समर्थन में धरना पर बैठ चुके हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोहर्रम जैसे अखाड़ा जुलूस और गणेश पूजा और विसर्जन के समय में शहर के सभी में रास्तों पर जो गंदगी का अंबार लगा हुआ है विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस के पहलाम के लिए  बड़ी दरगाह कर्बला जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

समाचार संकलन करने तक हड़ताल समाप्ति के लिए नगर आयुक्त के द्वारा कोई भी पहल कदमी या जिला प्रशासन के द्वारा नहीं ली गई थी। सभी वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्ड में 5 मजदूर रखने की आदेश दिया गया फिर भी इस आदेश का कोई पालन नहीं हो रहा है और ना सफाई पर वार्ड पार्षद  फिक्र मंद है। अब देखना महत्वपूर्ण होगा के द्वारा सितंबर को इन्हीं गंदगी वाले रास्तों से अखाड़ा पहलवान के लिए कर्बला की ओर जाते हैं तो प्रशासन किस तरह से इन रास्तों को साफ सफाई कराती है। शहर के कई लोगों से जब संपर्क कर पूछा तो सभी लोगों ने स्मार्ट सिटी होने की दुहाई देते हुए बदबूदार शहर में रहने को वह अपने आप को मजबूर बताया।बिहार शरीफ नगर निगम को जब स्मार्ट सिटी का स्थान प्राप्त हुआ था शहर के लोगों के अंदर बहुत ही खुशी उत्पन्न हुई थी लेकिन आज इस बदबूदार शहर में अपने आप को रहने के लिए मजबूर हैं।


Spread the news
Sark International School