मधेपुरा : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 का भव्य शुभारंभ

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार :  कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2019 – 20 का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर एवं मशाल जलाकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी उग्रेस प्रसाद मंडल, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सच्चिदानंद झा, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के क्रीडा विभाग के उप कुलसचिव डा अबुल फजल, डा शिव शंकर मिश्रा, साहित्यकार डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने संयुक्त रूप से किया।

          ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता 19 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। वहीं इन तीन दिनों के प्रतियोगिता में सोमवार को बालक – बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 एथलेटिक्स, बालक – बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता, बालक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता, बालक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता, बालक – बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. यह सभी खेल संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा. वहीं 19 अगस्त को हीं बालक – बालिका अंडर-17 एवं अंडर-19 ताइक्वांडो, कराटे प्रतियोगिता तथा बालक – बालिका अंडर 17 टीम अंडर-19 बुशु प्रतियोगिता बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया

इंडोर स्टेडियम में होगा बैडमिंटन का आयोजन :  20 अगस्त को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बालक बालिका  अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 20 अगस्त को संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में विद्यालय बालक अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता तथा बालक – बालिका  अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 21 अगस्त को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बालक – बालिका  अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जबकि बीएन मंडल स्टेडियम में तथा टीपी कॉलेज के मैदान में सीके नायडू क्रिकेट अंडर-19, बीनू मकंड क्रिकेट अंडर-17, क्रिकेट अंडर 14 आयोजित किया जाएगा।

खेल से अनुशासन की सीख मिलती है : अतिथियों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल ने कहा खेल से अनुशासन की सीख मिलती है। खिलाड़ी को खेल अनुशासित होकर खेलनी चाहिए, भाईचारा भी देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि मधेपुरा बेहतर आयोजन के लिए हमेशा तैयार रहता है। जिला प्रशासन कीर्ति नारायण मंडल के नाम से स्टेडियम के लिए प्रयास करेंगे. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उग्रेस प्रसाद मंडल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक है। बीएनएमयू क्रीड़ा सचिव डा अबुल फजल ने कहा कि मधेपुरा जिला प्रशासन ने हमेशा अच्छे आयोजन के लिए जाने जाते हैं। साथ साथ खेल प्रशिक्षक संत कुमार, जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता प्रभारी संत कुमार ने किया। जबकि संचालन जिला कबड्डी संघ सचिव सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने किया।

  उद्घाटन सत्र के दौरान संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी उग्रेस प्रसाद मंडल ने पौधारोपण भी किया। मौके पर डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, किशोर कुमार, देवराज अस, डॉ वंदना घोष, मानव कुमार सिंह, राजू शर्मा, अमित कुमार आनंद, बालकृष्ण कुमार, अनिल राज, रूपेश कुमार, अरूण कुमार, दिलीप कुमार मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा शिक्षक कंचन कुमार कुंज, अमरेंद्र कुमार, कैलाश कुमार कैसल, दुर्गा नंद प्रसाद, मनोज कुमार मुकुल, विमल कुमार भारती, मनोज कुमार, आलोक कुमार, सविता कुमारी, काजल कुमारी, मीरा कुमारी, अनमोल कुमार, बालमुकुंद प्रसाद, दिलीप कुमार, मनीष कुमार, रितेश रंजन, प्रेम कुमार, शीलू कुमारी कार्य कर रहे थे।

एथलेटिक अंडर 14 बालक वर्ग के छह सौ मीटर में अवनीश को प्रथम स्थान : एथलेटिक अंडर 14 बालक वर्ग के छह सौ मीटर में दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के अवनीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदर्श संकुल मध्य विद्यालय मिठाई के रितेश कुमार ने द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के प्रशांत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छह सौ मीटर बालिका वर्ग में सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी की निशा कुमारी ने प्रथम एवं रेखा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी के सोनू गुप्ता प्रथम एवं सौरव कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जल्लाल उत्क्रमित विद्यालय सफरदह के नीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 सौ मीटर बालिका वर्ग में हॉली क्रॉस स्कूल की अपराजिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी की स्वाति कुमारी ने द्वितीय तथा रोनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर बालक अंडर-17 वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूमरेल पुरैनी के पूरण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज के लॉरेंस होंडा ने द्वितीय तथा रासबिहारी उच्च विद्यालय के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर अंडर-17 बालिका वर्ग में सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी की जुली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय सिंहेश्वर की ममता कुमारी ने द्वितीय तथा, गुड़िया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी के सोनू कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं संत अवध महाविद्यालय के नीतीश कुमार ने द्वितीय तथा सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टकठी के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्तत किया। अंडर 17 बालक सौ मीटर वर्ग में दुर्गा सर्वोदय सुखासन सिंहेश्वर के आनंद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हॉली क्रॉस स्कूल के अमित कुमार ने द्वितीय स्थान तथा एपीसी उच्च विद्यालय मुरलीगंज के नीतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Spread the news