दरभंगा : मॉब लीचिंग के खिलाफ विशाल प्रतिरोध मार्च का हुआ आयोजन, भीड़ हत्या पर रोक लगाने की सरकार से माँग

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : भाजपा शासित झारखण्ड में तबरेज अंसारी की निर्मम भीड़ हत्या के खिलाफ देश में दलितों-अलसँख्यकों-महिलाओं पर बढ़ते हमले के खिलाफ इंसाफ मंच और जन संस्कृति मंच के सयुंक्त तत्वाधान में लहेरियासराय पोलो मैदान से विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जसम के जिला सचिव प्रो रामबाबू आर्य, प्रो सुरेंद्र कु सुमन, प्रो कल्याण भारती, भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, कांग्रेस के राजा अंसारी, जमीअतुर राईन के अध्यक्ष हारून रशीद, मुर्तजा अली आदि ने किया। प्रतिरोध मार्च पोलो मैदान से निकलकर कमिश्नरी, समाहरणालय, लहेरियासराय टॉवर, थाना होते हुए लोहिया चौक घूमते पुनः लहेरियासराय टॉवर वापस आकर प्रतिरोध सभा मे तब्दील हो गया।

प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता करते हुए नेयाज अहमद ने कहा कि संघी-बजरंग दल के गुंडे अब भगवान राम के नाम पर हत्या कर रहे हैं। तबरेज अंसारी की हत्या जय श्री राम कह कर किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा( माले) के राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रचंड बहुमत के नशे में चूर मोदी सरकार और भाजपाइयों को जुल्म अन्याय करने की छूट नहीं दी जा सकती हैं। आज पूरे देश मे सत्ता सरकार के संरक्षण में भीड़ हत्या को उकसाया जा रहा हैं। देश की साझी संस्कृति, लोकतंत्र व संविधान मोदी राज में खतरे में हैं। सभा को सम्बोधित करते हुए जसम के राज्य सह सचिव प्रो सुरेंद्र सुमन ने कहा कि मोदी सरकार देश मे फासीवादी सरकार हैं और इस सरकार का भी हिटलर की तरह हश्र होगा।

सभा को आइसा के संदीप चौधरी, मयंक कुमार, विशाल मांझी, ऐपवा से शनिचरी देवी, रसीदा खातून, रीता देवी, खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, इनौस के गजेंद्र ना0 शर्मा, मो अशलम, मो जमशैद, मो आजाद, मो सजजाद, मो रिजवी, शाह इमामुद्दीन सरवर(मधुबनी), मो शाजिद हुसैन, अकबर खान, ई0 जसीम अंसारी, सरफराज नवाब, त्रिभुबन यादव, डॉ0 फरमान अली, हाजी अमानुल्लाह, मो नजमुल हसन, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य मो सदिक भारती, शिवन यादव, हरि पासवान, मो जमालुद्दीन, अशोक पासवान, देवेन्द्र कुमार, गणेश महतो, प्रो कल्याण भारती, अवधेश सिंह, पप्पू पासवान आदि ने भी प्रतिरोध सभा को संबोधित किया।


Spread the news
Sark International School