By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

पुलिस ने विशेष अभियान में दो फरार अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

छातापुर के विकास को नई रफ्तार: डिग्री कॉलेज के बाद स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन की तैयारी

दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख की संपत्ति पार; एक आरोपित पकड़ाया

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख की संपत्ति पार; एक आरोपित पकड़ाया

TRT Desk
Last updated: 27 August, 2026 2:46 pm
By TRT Desk
42 Views
Share
4 Min Read
SHARE

छातापुर/सुपौल/बिहार : छातापुर थाना क्षेत्र की उधमपुर पंचायत अंतर्गत महद्दीपुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और अन्य सामान समेत करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी के दौरान गृहस्वामी की नींद खुलने पर भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया गया। हालांकि, इस दौरान हुई हाथापाई में गृहस्वामी का पुत्र घायल हो गया। पकड़े गए आरोपित की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात चोरों ने गांव निवासी मुशहरू साह और भूमि साह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि चोर घरों में रखे बक्सों को तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य जरूरी सामान लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गृहस्वामी के जाग जाने से अफरा-तफरी मच गई और भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया गया।चोर को पकड़ने के दौरान गृहस्वामी का पुत्र घायलचोरों को पकड़ने के दौरान हुई हाथापाई में भूमि साह का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार घायल हो गया। वहीं, पकड़े गए आरोपित की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।

बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुअनि सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल-112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पकड़े गए आरोपित ने स्वीकार की संलिप्तता

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. इमाम बताया। वह अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोखलापुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के समक्ष उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए फरार साथी का नाम मो. शमशेर, पिता मो. आशिक, बताया। बताया गया कि मो. शमशेर भी गोखलापुर गांव का ही निवासी है। पुलिस उसकी तलाश और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। दो घरों से नकदी व जेवरात की चोरीपीड़ित गृहस्वामी मुशहरू साह और भूमि साह ने संयुक्त रूप से छातापुर थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार, चोरों ने मुशहरू साह के पूजा घर में रखे बक्से को तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।इसके बाद चोरों ने भूमि साह के घर को भी निशाना बनाया और बक्सा तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद, 35 से 40 हजार रुपये मूल्य के आभूषण तथा आवश्यक कागजात लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया महानंद प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की।

इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामियों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। घायल आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छातापुर भेजा गया।

रिपोर्ट : रियाज खान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस ने विशेष अभियान में दो फरार अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा
  • छातापुर के विकास को नई रफ्तार: डिग्री कॉलेज के बाद स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन की तैयारी
  • दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख की संपत्ति पार; एक आरोपित पकड़ाया
  • नाग पंचमी पर खापुर में सजा मां बिशहरी का भव्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
  • अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

By TRT Desk
Latest News

रौशन आनंद सर की रिहाई की मांग को लेकर मधेपुरा में निकला विशाल कैंडल मार्च, युवाओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

By TRT Desk
Latest News

छातापुर में ‘एक शाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

By TRT Desk
Latest News

मोहर्रम जुलूस में पाकिस्तान समर्थक नारे का वायरल वीडियो निकला फर्जी, दो आरोपी गिरफ्तार

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?