By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

छातापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रामपुर व माधोपुर

गढ़िया से चंदनपुर पहुंची CPI की पदयात्रा, गरीबों के हक और अधिकार के लिए बुलंद की आवाज

स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष में मधेपुरा की गौरवशाली भागीदारी

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

गढ़िया से चंदनपुर पहुंची CPI की पदयात्रा, गरीबों के हक और अधिकार के लिए बुलंद की आवाज

TRT Desk
Last updated: 14 August, 2026 5:52 pm
By TRT Desk
11 Views
Share
5 Min Read
SHARE

वास, आवास, रोटी और रोजगार की गारंटी की मांग; नेताओं ने कहा—गरीबों और भूमिहीनों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, 1 सितंबर को दिल्ली की बदलाव रैली में जुटने का आह्वान

मधेपुरा/बिहार : राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के अंतिम दिन शुक्रवार को CPI कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड के गढ़िया चौक से बालम होते हुए चंदनपुर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने गरीबों और भूमिहीनों के लिए वास, आवास, रोटी और रोजगार की गारंटी की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गरीबों और दलितों की अनदेखी नहीं करने की चेतावनी दी गई।

पदयात्रा का नेतृत्व CPI के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, जिला मंत्री विद्याधर मुखिया एवं अंचल मंत्री सह पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव ने किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन का वासगीत पर्चा देने की मांग

पदयात्रा के समापन पर चंदनपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए CPI के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी बड़ी संख्या में भूमिहीन गरीब बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन का वासगीत पर्चा देने की सरकारी घोषणा अब तक प्रभावी तरीके से धरातल पर नहीं उतर सकी है। उन्होंने गरीबों और भूमिहीनों को जमीन, आवास, भोजन और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रमोद प्रभाकर ने क्षेत्र में खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा मधेपुरा में मक्का अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की भी मांग उठाई।

बुलडोजर और एनकाउंटर की सरकार नहीं चलेगी

CPI नेता ने केंद्र एवं राज्य की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय शासन व्यवस्था में भय का माहौल बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के लिए व्यापक जनसंघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित CPI की बदलाव रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से आम जनता परेशान

CPI के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनविरोधी नीतियों पर चल रही हैं और उनके कई वादे छलावा साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से परेशान है। उन्होंने व्यवस्था में बदलाव के लिए लोगों से 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया।वहीं पार्टी के अंचल मंत्री एवं पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव ने कहा कि विकास योजनाओं में लूट मची हुई है और सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम का भी अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा तथा व्यवस्था में बदलाव के लिए एकजुट होना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली CPI की रैली देश की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

पदयात्रा में CPI नेता सीताराम यादव, मजदूर नेता देबो राम, सत्यनारायण राम, सदानंद राम, श्याम सुंदर यादव, अजय राम, विजय यादव, युवा नेता बाल किशोर कुमार, अशोक कुमार, रतन सादा, ननकू सादा, मंगल सादा, सूरज सादा, बेचन सादा, अभिमन्यु कुमार, रूपेश कुमार, मनोज कुमार सादा, बलराम सादा, दिनेश सादा, गोविन्दचंद्र शर्मा, जद्दू सादा, जय राम सादा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। महिला कार्यकर्ताओं में सुनीता देवी, कुंती देवी, नीतू देवी, द्रोपती देवी, मीना देवी एवं सविया देवी समेत अन्य महिलाएं भी पदयात्रा में शामिल हुईं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • छातापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रामपुर व माधोपुर
  • गढ़िया से चंदनपुर पहुंची CPI की पदयात्रा, गरीबों के हक और अधिकार के लिए बुलंद की आवाज
  • स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष में मधेपुरा की गौरवशाली भागीदारी
  • छातापुर में देशभक्ति का दिखा जोश, साइकिल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
  • बुधमा के समीप सड़क पर उतरकर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

मधेपुरा : कृषि टास्क फोर्स की बैठक में प्रगति की समीक्षा, लक्ष्यपूर्ति हेतु सख्त निर्देश

By TRT Desk
Latest News

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, उदाकिशुनगंज और बिहारीगंज में निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च

By TRT Desk
Latest News

भगाई गई किशोरी मधेपुरा से बरामद, न्यायालय में दर्ज होगा बयान

By TRT Desk
Latest News

मधेपुरा में 102 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर आरोप, मरीजों से अवैध वसूली का दावा, समाजसेवी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बताया बदहाल

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?