मधेपुरा/बिहार : गुरुवार की रात करीब दस बजे मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में पचगछिया टोला के पास स्थित एक धर्मकाटा में युवक ने फंदे से लटक कर ख़ुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक की शिनाख्त कर परिजनों और धर्मकाटा मालिक से उनके बारे में जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसकी गहन जांच कर रही है। मौके से पुलिस मृतक का मोबाइल ले गई है । मृतक युवक रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड पांच भेलाही गांव निवासी अजय यादव के 22 वर्षीय मंझले पुत्र रौशन कुमार था। रौशन लगभग आठ माह से धर्मकाटा पर नौकरी करता था, घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
करीब तीन माह से रौशन के साथ रह रहे उनके ममेरा भाई निपून कुमार ने बताया कि हम नीचे में पढ़ाई कर रहे थे। रौशन किसी से बातचीत करते हुए छत पर चला गया, काफी देर बाद भी वे नीचे नहीं आया, बाहर खड़ी बाइक को अंदर करने के लिए रौशन को अवाज दिया लेकिन कुछ जबाव नहीं दिया। जब छत पर गया तो देखा कि रौशन बिम्ब में रस्सी लगा कर फंदे से लटका हुआ था। जोर जोर से हल्ला भी किये लेकिन कोई वहां नहीं था। किसी तरह रौशन को रस्सी खोलकर नीचे किये। लेकिन वे दम तोड़ चुका था, जिसके बाद रौशन के बड़े भाई और धर्मकाटा ओनर को फोन कर सूचना दिये। उसने बताया कि इस दौरान रौशन के मोबाइल फोन पर ‘माय जान’ नाम से किसी लड़की का लगातार फोन आ रहा था। ऐसा प्रतित हो रहा है कि लड़की से बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अनबन हुई और रौशन खुदकुशी का रास्ता चुन लिया।
धर्मकाटा के मालिक सज्जन पौदार ने बताया कि घटना की जानकारी रौशन के साथ रह रहे उनके ममेरे भाई ने उन्हें दिया। बताया कि धर्मकाटा भवन के दूसरे मंजिल की अर्धनिर्मित दिवार के बिम्ब में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलते हीं तुरंत पुलिस को सूचना दिया। रौशन लगभग आठ माह पूर्व से धर्मकाटा पर नौकरी करते थे। पता नही ऐसा क्यो कर लिया।
थाना प्रभारी नुरुल हक ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतित हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

