IPL का आगाज : पहले मैच में धोनी-विराट आमने सामने, जानिए कब होंगे किस टीम से मैच

Spread the news

कौनैन बशीर
उप संपादक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में ग्रुप चरण के सभी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम में दोपहर के मैचों, साप्ताहिक मैचों और टीम के दौरे को भी ध्यान में रखा गया है।आईपीएल के इस साल का कार्यक्रम अप्रैल-मई में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सेमीफाइनल और फाइनल की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होना है। पहला मुकाबला काफी रोमाचंक होगा, जब महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी। बल्लेबाजी में अगर बेंगलोर के पास उसका रन मशीन कोहली है तो चेन्नई के पास अनुभवी धोनी है। धोनी ने बेंगलोर के खिलाफ अब तक 710 रन बनाए हैं, जो बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई के किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा रन है। पुलवामा आंतकी हमले के कारण इस बार आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा और इस पर खर्च होने वाले पैसे हमले के शहीदों के परिजनों को दिया जाएगा।

आईपीएल का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

23 मार्च  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

24 मार्च ⇒ शाम 4 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

24 मार्च ⇒ रात 8 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

25 मार्च ⇒ राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

26 मार्च ⇒ दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

27 मार्च  ⇒ कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

28 मार्च  ⇒ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

29 मार्च  ⇒ सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

30 मार्च  ⇒ शाम 4 बजे- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस

30 मार्च  ⇒ रात 8 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

31 मार्च  ⇒ शाम 4 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

31 मार्च  ⇒ रात 8 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

01 अप्रैल  ⇒ किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स

02 अप्रैल ⇒ राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

03 अप्रैल  ⇒ मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

04 अप्रैल  ⇒ दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

05 अप्रैल  ⇒ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

06 अप्रैल  ⇒ शाम 4 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

06 अप्रैल  ⇒ रात 8 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

07 अप्रैल  ⇒ शाम 4 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

 07 अप्रैल  ⇒ रात 8 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

08 अप्रैल  ⇒ किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

09 अप्रैल  ⇒ चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

10 अप्रैल  ⇒ मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

11 अप्रैल ⇒ राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

12 अप्रैल ⇒ कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

13 अप्रैल ⇒ शाम 4 बजे-मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

13 अप्रैल ⇒ रात 8 बजे-किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

14 अप्रैल ⇒ शाम 4 बजे-कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

 14 अप्रैल  ⇒ रात 8 बजे-सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 अप्रैल  ⇒ मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

16 अप्रैल ⇒ किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स

17 अप्रैल ⇒ सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 अप्रैल ⇒ दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

 19 अप्रैल ⇒ कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

20 अप्रैल ⇒ शाम 4 बजे-राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

20 अप्रैल ⇒ रात 8 बजे-दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

21 अप्रैल ⇒ शाम 4 बजे-सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

21 अप्रैल ⇒ रात 8 बजे-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बंगलुरु

 22 अप्रैल ⇒ राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

 23 अप्रैल ⇒ चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

24 अप्रैल  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

25 अप्रैल  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

26 अप्रैल ⇒ चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

27 अप्रैल ⇒ राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

28 अप्रैल ⇒ शाम 4 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

28 अप्रैल ⇒ रात 8 बजे-कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

29 अप्रैल ⇒ सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

30 अप्रैल ⇒ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स

01 मई ⇒ चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

02 मई ⇒ मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

03 मई ⇒ किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

04 मई ⇒ शाम 4 बजे- दिल्ली कैपिटल्‍स बनाम राजस्थान रॉयल्स

04 मई ⇒ रात 8 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

05 मई ⇒ शाम 4 बजे- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

05 मई ⇒ रात 8 बजे-मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स


Spread the news