दरभंगा : 2017 के बाढ़ के पानी मे डूबे युवक के शरीर का अवशेष मिला आज

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : बहादुरपुर प्रखंड के प्रेमजीवर पंचायत के बेदीपट्टी गांव में 24 अगस्त 2017 को बाढ़ के पानी मे डूबने के कारण 13 वर्षीय शिव कुमार पासवान पिता रामजतन पासवान की मृत्यु हो गई थी। स्थानीय लोगो और प्रशासन की कड़ी मेहनत के बावजूद उक्त युवक की खोज नही हो पाई थी।

आज उस मृतक युवक के शरीर के अवशेष उसी स्थान पर मिले। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवशेष में बहुत सारी ऐसी निशानियां मिली है जिससे अवशेष की पहचान उसी मृतक शिव कुमार पासवान के रूप में हुई है। इसकी खबर जब स्थानीय मुखिया ज़ीशान फ़ारूक़ी को हुई तो वो भी उक्त स्थान पर पहुँचे। उन्होंने भी कहा कि अवशेषों से उक्त युवक की पहचान की जा रही है।


Spread the news