बेगूसराय में बनी भोजपुरी फ़िल्म “सईयां ई रिक्शावाला” को मिला सेंसर

Sark International School
Spread the news

अनुप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/बिहार : बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री के बढ़ते कदम के तहत सम्पूर्ण रूप से बेगूसराय में बनी एवम बिहार के विभिन्न जिलों के ही कलाकारों के अभिनय से सजी भोजपुरी फीचर फिल्म “सईयां ई रिक्शावाला” को भारत सरकार की संस्था केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड” ने प्रदर्शित करने हेतु शुक्रवार की संध्या प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया।

मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड के कार्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सह फ़िल्म में नायक की केंद्रीय भूमिका निभाए मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित कश्यप ने कहा कि बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री के विकास में एक कड़ी और जुड़ गई है।उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री का विकास ही हमारा संकल्प है और हर हाल में हमसब मिलकर यहाँ सिनेमा का विकास करेंगें ताकि हमारी बाद कि पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए धक्के नहीं खाना पड़े।

बताते चलें कि राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी, बेगूसराय के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता ज्योति नाथ सिंह एवम निर्देशक आर वी सिंह हैं जबकि गीतकार प्रफ्फुल मिश्रा,रामा मौसम,सैनी संझा और कहानी अरविंद पासवान एवम विदेशी शर्मा का है।

अभिनेता अमित कश्यप, विवेकानंद झा,अनिल पतंग,खुशबू,अरुण शांडिल्य, राकेश महंथ, अजय अनंत,रंजीत गुप्त,पंकज गौतम,लता सिंह, डॉली,चांदनी मिश्रा, देवानंद सिंह,पंकज पराशर,संजीव पहलवान,कमलेश कंचन,भारतभूषण इंडिया आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है।फ़िल्म के मार्च महीने में प्रदर्शित होने की संभावना है।


Spread the news
Sark International School