बाल दिवस पर स्कूलो में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित  

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 133 वीं जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। विभिन्न नीजी विद्यालयो में बच्चों के द्वारा भाषण, कविता, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं शहर के चिल्ड्रेन फ्यूचर ऐकेडमी में बच्चों के द्वारा केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों ने शिक्षा, पर्यावरण विषय पर भाषण दिया। साथ हीं पेंटिंग प्रतियोगिता में दर्जनो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए सभी छात्रो को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं  संस्कार भारती विद्यालय में भी उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया।

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news