
वरीय उप संपादक
मधेपुरा/बिहार : जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के परिसदन भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करतें हुए पूर्व मंत्री व सबलोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रेणू कुशवाहा ने कहा कि समर्थको के चाहने पर वह बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। इस पहले वह दस साल तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री रहते उनसे विकास कार्यो में कोई कसर नहीं छोड़ा। गरीबों और किसानों के हित में काम किया। सबसे बड़ी बात रही कि वह हर तबके के लोगों को साथ लेकर काम किया। कभी भी किसी व्यक्ति, जाति, संप्रदाय के लोगों का दिल नहीं दिखाया। समाज में सदभाव का वातावरण कायम किया। उस समय और आज भी क्षेत्र के लोगों के दुख सूख में सहभागी बनते रहे। जब 2005 ई. में पहली बार लोगों ने मौका दिया तो उम्मीद पर खड़े उतरे। नतीजन लोगों ने वर्ष 2010 में दोबारा मौका दिया। विधायक रहते उनके अनुशंसा पर अनेकों सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण हुआ। जब उसे उधोग, आपदा और कृषि मंत्री बनाया गया तो बड़े काम हुए। उदाकिशुनगंज में दुग्ध शीतक केंद्र उनकी देन है। पहले पशुपालकों को अच्छी आमदनी नहीं हो पाता था। पशुपालकों को दूध बेचने का ठिकाना नहीं मिल रहा था। पशुपालकों की परेशानी को देखते हुए दुग्ध शीतक केंद्र स्थापित किया। आज पशुपालक समृद्ध हो रहें। कृषि मंत्री रहते पूरे राज्य के प्रखंड मुख्यालय में कृषि भवन बनवाया। भवन के आभाव में अधिकारी और किसानों को परेशानी हो रही थी। भवन बनने से किसानों को फायदा पहुंचा। आपदा मंत्री के रूप में भी बड़ा काम हुआ। लोगों ने उनके पूर्व के और बाद के जनप्रतिनिधियों के काम देखा है। क्षेत्र के लोग काम का खुद आकलन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय वह क्षेत्र के लोगों के दुख में सहभागी बनने पहुंचे । जहां लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। चुनाव लड़े या नहीं। यह उनके समर्थक तय करेंगे। वैसे उनकी बातचीत महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से हुई है। यदि राजद से उन्हें चुनाव लड़ेने का आमंत्रण मिलेगा तो विचार करेंगे। राजद से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वह समर्थकों की चाह पर खुद की बनाई सबलोग पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं।
मौके पर मधेपुरा लोक सभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे डा. विजय कुमार सिंह कुशवाहा, सबलोग पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार राय, विकास मेहता, सबलोग पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार राय, पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष पिंकेश मेहता, बिहारीगंज प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार मेहता, जितेंद्र मेहता, मिथिलेश मेहता, कपिल देव यादव, भजनानंद राय, विकास मेहता, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल, अजय मेहता वार्ड सदस्य धीरज कुमार मेहता, राहुल मेहता, रितेश चौधरी,पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल आदि मौजूद थे।