मधेपुरा : मुखिया ने लगाया जनता दरबार,सुनी आम जनों की शिकायतें

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड के मुखिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पंचायत के आम लोगों की समस्याओं को सुना गया तत्पश्चात उसका निदान भी किया गया। प्रखंड क्षेत्र के नयानगर पंचायत के मुखिया अब्दुल अहद ने बताया कि जनता के विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसमें आम लोगों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिलता है।

इस अवसर पर मुखिया अब्दुल अहद ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए वे हमेशा कृत संकल्पित है। उनकी सोच है कि पंचायत के सबसे असहाय गरीब लाचार लोगों तक सरकार की तरफ से दी जा रही सेवाओं को पहुँचाया जाए और यह उनकी पहली प्राथमिकताओं में है। उसी सोच के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जाता रहा है। वही जिन समस्याओं का निदान तत्काल संभव नहीं था उन समस्याओं के निदान के लिए वरीय पदाधिकारियों से बात कर समस्या से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी दिव्यांग व्यक्ति हैं उसे प्राथमिकता के तौर पर सरकारी लाभ मुहैया कराया जाएगा। साथ ही ऐसे परिवारों को संवारने का भी काम किया जाएगा।

मौके पर कुंदन कुमार, मन्टुन महतो, फेको उर्फ रब्बान, राजकुमार, ऋषिदेव, विनोद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Spread the news