

उप संपादक
मधेपुरा/बिहार : रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश भाजपा संगठन सह महामंत्री शिवनारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविंद्र चरण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा अमोल राय, आईटी सेल जिला प्रभारी ऋतु रागनी, मधेपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा विजय कुमार विमल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित अतिथियोंं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।
बैठक में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से विशेष जानकारी ली गई तथा हरएक बूथ स्तर तक सोशल मीडिया से लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। जिसके बाद जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता को जानकारी प्रदान किया गया कि देश में प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा दोनों सदनों में सीएए बिल पास की गई है। इसकी मूल रूप से जानकारी हर एक आम आवाम तक भाजपा के कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से, हरएक बूथ स्तर पर संवाद को पहुंचाने का संकल्प के साथ पहुंचाने का काम करें, ताकि आपस में भाईचारा का माहौल कायम रहे। बैठक में उपस्थित अतिथियों के द्वारा संगठन पर विचार रखते हुए सभी वर्गों को साथ में जोड़ कर संगठन को मजबूती से कार्य करने का सलाह दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविंद्र चरण यादव ने कहा कि संगठन को जोड़कर बिहार में राजग गठबंधन की सरकार बने, इस विषय पर जोरदार तरीके से तैयारी करने की जरूरत है। इसके लिए बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर काम करना होगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा अमोल राय ने अपने शब्दों में संगठन ही किसी पार्टी की रीढ़ होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ मजबूती देने के लिए प्रदेश नेतृत्व को कहा गया। जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सप्तऋषि कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलाने पर जोर दिया गया। मधेपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा विजय कुमार विमल ने कहा कि हमें अगर भारतीय जनता पार्टी का मधेपुरा विधानसभा से टिकट दिया गया तो चुनाव जीतने का प्रयास करेंगे। आईटी सेल जिला प्रभारी ऋतु रागनी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में नमो ऐप से लोगों को जोड़ें तथा पार्टी के हित में जुड़कर हर एक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम करें।
