मधेपुरा :  राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर राजद जिला इकाई ने की बैठक

Spread the news

विज्ञापन
अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल जिले के सभी  राजद प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष जय कांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष जय कांत यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार 14 एवं 15 मार्च को राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मधेपुरा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके लिए पूरी तरह से जिला राष्ट्रीय जनता दल कमर कस चुकी है। जिलाध्यक्ष जय कांत यादव ने कहा कि कहा की तेजस्वी के हाथों को मजबूत करना है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है. सभी प्रखंड अध्यक्ष से अनुरोध है कि आप अपने-अपने प्रखंड में पंचायत स्तर पर बैठक कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पार्टी और मजबूत किया जा सके, साथ ही 21 मार्च को मधेपुरा में बेरोजगारी हटाओ यात्रा कार्यक्रम को लेकर के बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव का आगमन होना सुनिश्चित है। राष्ट्रीय जनता दल पूरी मजबूती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बड़े पैमाने पर बैठक आयोजित कर एक रूप-रेखा हम तैयार करेंगे।

विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष अपने स्तर से अपने-अपने प्रखंड में तैयारी करें।

 बैठक में राजद महिला सेल कि जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष भारत भूषण, पुरैनी अध्यक्ष आनंदी मंडल, शंकरपुर अध्यक्ष किशोर कुमार यादव, गम्हरिया अध्यक्ष अरुण कुमार, बिहारीगंज अध्यक्ष तोताराम कामती, धैलाढ अध्यक्ष विकास कुमार, ग्वालपाड़ा अध्यक्ष रंजन कुमार, उदाकिशुनगंज अध्यक्ष विष्णुदेव ऋषि, चौसा अध्यक्ष प्रमोद मार्शल, मुरलीगंज के अध्यक्ष मुस्तकीम, आलमनगर अध्यक्ष विश्वजीत, घैलाढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष दीप नारायण यादव मौजूद थे।


Spread the news