
स्थानीय संपादक
दिवाली के बाद अब बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की गहमागहमी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बिना भोजपुरी लोकगीत के छठ पूजा अधूरा सा लगता है। तभी इस बार भी छठी मईया को समर्पित भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ लेकर आयीं है, जिसमें वे खुद अभिनय करती भी नजर आयीं हैं। दरअसल यह गाना एक बांझ औरत के जीवन पर आधारित है, जिसे ससुराल में ताने सुनने पड़ते हैं। इससे दुखी महिला छठी मईया से संतान न होने के दुख और संतान की प्राप्ति के लिए गुहार लगाती हैं। इसमें अक्षरा सिंह रोती नजर आईं, जो काफी हर्ट टचिंग है।
