मधेपुरा : एनसीसी कैडेटों के द्वारा पौधारोपण किया गया

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : मंगलवार को बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस में 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों के द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल घोष ने किया।

मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल सार्थक घोष ने कहा कि प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका है अधिक से अधिक पौधा लगाएं। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देती है। उन्होंने कैडेटों से आवाहन किया कि कम से कम एक पौधा अपने गांव, घर, मोहल्ले में अवश्य लगाएं।

एनसीसी पदाधिकारी सह बीएनएमयू सिंडिकेट सदस्य गौतम कुमार ने कहा कि हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। पौधारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। पौधारोपण हमारे जीवन में राहत और सुखचैन प्रदान करता है। उन्होंने सभी कैडेटों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया। एनसीसी पदाधिकारी दुर्गानंद प्रसाद ने कहा कि हमारे भारत देश में जहां पौधारोपण का कार्य होता है, वहीं पेड़ों का पूजा भी किया जाता है। कई ऐसे वृक्ष हैं, जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास माना जाता है। देश के समृद्धि में हमारे वृक्ष का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए इस राष्ट्र के हर नागरिक को अपने लिए और राष्ट्र के लिए पौधारोपण करना जरूरी है।

 मौके पर सूबेदार मेजर ध्यान सिंह, सीनियर कैडेट वर्षा वर्मा, आदित्य मिश्रा, ब्यूटी कुमारी, सुजाता कुमारी, कुश कुमार, नवनीत कुमार राज, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, सूरज यादव, भीम कुमार संजीव कुमार सहित अन्य एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।

 इसके अलावा मंगलवार को कैंप में उपस्थित एनसीसी कैडेटों को आग से बचने के लिए क्या – क्या उपाय किया जाए,  उसके उपाय के बारे में अग्निशामक के इंचार्ज सहित दल के द्वारा प्रयोग कर बचने का कई तरीका बताया गया। वहीं कैडेटों को योगा, ड्रिल, हथियार, कंपास एवं मैप पर प्रशिक्षण दिया गया।


Spread the news