मधेपुरा : डुमरिया में सूप्ता अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज संवाददाता मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड 10 डुमरिया निवासी विशो यादव 65 वर्ष की गुरूवार की रात सूप्ता अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। विशो यादव अपने दरवाजे पर बने मचान पर सोया हुआ था।

बताया गया कि गांव में शादी समारोह में लाउडस्पीकर बजने के कारण गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। घर वालों का अनुमान यह है कि 1 से 2 बजे रात में घटना को अंजाम दिया गया है। सर में गोली मारी गई है। विशो की हत्या होने की जानकारी परिजनों सुबह जब चाय देने गया तब हुआ। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ कर हत्या की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति से वर्षों से जमीनी विवाद होने की बात कही है। उनका कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गई है। हलांकि पुलिस जमीनी विवाद और अन्य बिन्दुओ पर छानबीन कर रही है। मृतक के पुत्र धरमेन्द्र यादव उर्फ बीडीओ ने बताया कि पड़ोस के ही कृष्ण मोहन यादव से लगभग दो वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। कई मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हीं उक्त लोगों ने मेरे पिता जी का हत्या किया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी वसी अहमद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद शव को पोस्टमार्टम में ले जाने के मांग पर अड़े हुए थे। एएसपी ने कहा कि हत्या में जो भी शामिल है उसकी बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी। एएसपी के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया। एएसपी वशी अहमद ने बताया हत्या जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। परिजनों के निशानदेही पर उक्त लोगों के घर की तलाशी ली गई है। हलांकि हथियार बरामद नही हुआ है। मृतक के पुत्र ने सात लोगों को नामजद किया है। जो घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हो गया है।


Spread the news
Sark International School