By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

दीपावली पर 35 जरूरतमंदों की आंखों में लौटी रोशनी, लायंस क्लब ने कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

मधेपुरा : राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, आवेदन आमंत्रित

मनीष कुमार बने डेलीगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट, नीरज निराला लगातार दूसरी बार सहरसा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

दीपावली पर 35 जरूरतमंदों की आंखों में लौटी रोशनी, लायंस क्लब ने कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

TRT Desk
Last updated: 8 November, 2026 7:49 pm
By TRT Desk
8 Views
Share
5 Min Read
SHARE

डीएम अभिषेक रंजन ने मरीजों की पट्टी खोलकर पहनाया चश्मा, बोले—दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाना ही प्रकाश पर्व का असली संदेश

‘नई दृष्टि–नई सृष्टि’ कार्यक्रम के तहत दस वर्षों से जारी है सेवा अभियान, मरीजों को उपहार और फल देकर किया गया विदा

मधेपुरा/बिहार : दीपावली के प्रकाश पर्व पर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों और रोशनी का उजाला फैलाने की सराहनीय पहल के तहत लायंस क्लब मधेपुरा ने 35 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया। क्लब की ओर से संचालित ‘नई दृष्टि–नई सृष्टि’ कार्यक्रम के तहत पवन हंस आई क्लिनिक, चैती दुर्गा चौक में इन मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने मरीजों की पट्टी खोलकर उन्हें चश्मा पहनाया। नई दृष्टि मिलने पर मरीजों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाना ही दीपावली का असली संदेश : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और रोशनी करने का पर्व नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों और उजाले का संचार करना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है। लायंस क्लब मधेपुरा और पवन हंस आई क्लिनिक द्वारा जरूरतमंदों को नई दृष्टि प्रदान करने की पहल अत्यंत सराहनीय है। ‘नई दृष्टि–नई सृष्टि’ जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. जाहिद अख्तर एवं पवन हंस आई क्लिनिक के संस्थापक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों से लगातार दीपावली के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

दस वर्षों से जारी है सेवा की अनूठी परंपरा

एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर एवं 322E की चेयरपर्सन लायन मनीष सराफ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अब लायंस क्लब मधेपुरा का सिग्नेचर प्रोग्राम बन चुका है। वहीं, जीएमटी कोऑर्डिनेटर लायन चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए गए हैं। आने वाले समय में इस अभियान का लक्ष्य और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट लायन डॉ. एस.एन. यादव ने आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने पूरी सेवा भावना के साथ की थी। जब तक वे रहेंगे, इस सामाजिक कार्य को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा लायनिज्म : डॉ. आर.के. पप्पू

क्लब के डायरेक्टर लायन डॉ. आर.के. पप्पू ने कहा कि दीपावली का उत्सव जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी लौटाकर मनाना सबसे सार्थक है। यही सच्चा लायनिज्म है। उन्होंने इस सामाजिक कार्य के लिए पवन हंस आई क्लिनिक की पूरी टीम की सराहना की।

जोनल चेयरपर्सन इंद्रनील घोष ने कहा कि पिछले दस वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सभी के सामूहिक सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को चिह्नित कर कराया जाता है ऑपरेशन

क्लब अध्यक्ष लायन विकास सराफ ने कहा कि क्लब के सदस्य लंबे समय से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

क्लब सचिव लायन आलोक मंडल ने बताया कि क्लब के सदस्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद मरीजों को चिह्नित करते हैं और उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने की व्यवस्था करते हैं। यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उपहार और फल देकर मरीजों को किया गया विदा

कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों को उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान लायन मनोज कुमार ने मरीजों के बीच फल वितरित किए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, लायन डॉ. विवेक कुमार, डॉ. गोपाल कुमार, डॉ. पी. टूटी, डॉ. राजकिशोर, लायन राजेश कुमार राजू, लायन राजीव सराफ, लायन राजीव रंजन, लायन सुधाकर पांडे, लायन जयकुमार साह, लायन आनंद प्राणसुखा, लायन अर्पणा कुमारी, लायन उर्मिला अग्रवाल, लायंस क्लब सिंहेश्वर के जोनल चेयरपर्सन लायन डॉ. एस.के. सुधाकर, सचिव राकेश कुमार, अध्यक्ष संजीव भगत तथा लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष प्रोफेसर राधा कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन हंस आई क्लिनिक के स्टाफ चंदन कुमार, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, मंतोष कुमार एवं सनोज कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दीपावली पर 35 जरूरतमंदों की आंखों में लौटी रोशनी, लायंस क्लब ने कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
  • मधेपुरा : राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, आवेदन आमंत्रित
  • मनीष कुमार बने डेलीगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट, नीरज निराला लगातार दूसरी बार सहरसा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित
  • संस्कार भारती उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री बने राहुल यादव, अमित अंशु को मिली मधेपुरा जिला संयोजक की जिम्मेदारी
  • मधेपुरा में 161 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

मुखिया पुत्र पर नाबालिग लड़की को भगाने का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस

By TRT Desk
Latest News

नीट पेपर लीक और अभ्यर्थियों की मौत के विरोध में NSUI का कैंडल मार्च, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By TRT Desk
Latest News

हाजी मो. कुदरतउल्लाह काज़मी : समाजवाद की धरती पर इनके योगदान को क्यूँ किया जा रहा है नजर अंदाज ?

By TRT Desk
Latest News

उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार में नाला निर्माण को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा के दरबार पहुँचे प्रतिनिधि

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?