पटना/बिहार (प्रेस विज्ञप्ति) : जनता दल यू० के नेता डॉ० चितरंजन कुमार रंजन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी को पुन: राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर नेता (नीतीश कुमार) के प्रति अनंत आभार प्रकट किया है! उन्होंने मनीष कुमार वर्मा जी को महासचिव बनाए जाने पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दिया है!
चितरंजन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मनीष कुमार वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए शान है। नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर वे बहुत बड़ा त्याग किए है! पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध होकर उनके द्वारा संपूर्ण बिहार का ना केवल दौरा किया गया बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया गया। परिणाम स्वरूप लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावों में कार्यकर्ता उत्साहित रहें। गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका शानदार रही है। पार्टी को और अधिक धारदार एवं मजबूत बनाने के साथ -साथ पार्टी में समर्पित होकर नेता (नीतीश कुमार) के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनका अंतिम लक्ष्य है।

