मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : नगर पंचायत क्षेत्र के काशीपुर स्थित बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर लायंस क्लब उड़ान मुरलीगंज एवं बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया। जिसमें मुरलीगंज और मधेपुरा के चिकित्सकों के द्वारा स्कूल के 400 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा दवाइयां भी दी गई। इस दौरान बच्चों को चिकित्सको ने खासकर खान-पान को लेकर सुझाव दिए। आंख, कान दांत, जनरल फिजिशियन के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा ब्लड ग्रुप टेस्ट किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आरके पप्पू, डॉ एस एन यादव, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ गोपाल कुमार, डॉ एसके सुधाकर, डॉ रुपेश कुमार, डॉ साकेत कुमार, डॉ श्याम कुमार,स्कूल के प्राचार्य डाॅ मौसम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में लायंस क्लब उड़ान के सदस्य भी काफी सक्रिय रहे । इस दौरान लायंस क्लब उड़ान के सदस्य डॉ प्रमोद वर्मा, संजय सुमन, दीपक कुमार, चंचल यदुवंशी, राहुल अग्रवाल, राहुल कुमार, दिलीप कुमार, राकेश वर्मा, अजय कुमार, कुमार गौरव, राकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

