नपं सशक्त स्थायी कमेटी को दिलाई गोपनीयता की शपथ

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : नगर पंचायत के नयी सरकार की सशक्त स्थाई समिति का चयन शनिवार को किया गया जिसमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित तीन पार्षदो को सशक्त स्थाई समिति में शामिल कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम नीरज कुमार ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्यो को पद एवं गोपनीता की शपथ ग्रहण कराया।

बताया गया कि सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, उपमुख्य पार्षद आनंद कुमार, वार्ड एक के पार्षद मो इरशाद आलम, वार्ड पांच के पार्षद अनिता देवी और वार्ड 13 के पार्षद जगदीश प्रसाद साह को शामिल किया गया है। सशक्त स्थाई समिति अब नगर पंचायत के विकास के पैमाना तय करेगी। अब देखना लाजिम होगा कि नगर पंचायत की नई सशक्त स्थाई समिति नगर पंचायत के विकास को कहां तक पहुंचाती हैं।

सशक्त स्थाई समिति शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने सदस्यों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि सशक्त स्थाई समिति गठित हुई है। नगर पंचायत के चौमुखी विकास करने के लिए हम सभी प्रयासरत रहेगें। सशक्त स्थाई समिति के शपथ ग्रहण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सुजित कुमार भी मौजूद रहे।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news